यह ब्लॉग खोजें

bjp लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bjp लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 24 जुलाई 2018

नरेन्द्र मोदी पर 2019 के आम चुनाव में भी आम लोगों का भरोसा कायम- MODI IS AGAIN RIGHT/FIRST CHOICE OF THE PEOPLE IN GENERAL ELECTION 2019

नरेन्द्र मोदी पर 2019 में भी आम लोगों का भरोसा कायम

“मोदी जी के ईमानदारी, नीति, नियत, निर्णय और निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर देश पर न्योछावर होकर न्यायोचित फैसला लेने की भावना से हम सभी लोग प्रेरित हैं।” 

भले परिणाम अनुमान के मुताबिक नहीं आए हैं,पर सभी को भरोसा है कि मोदी जी को और समय मिलना चाहिए, क्योंकि जिन्हें देश पचास साल तक मौका दिया पर उनलोगों ने देश का बंटाधार कर दिया है। मोदी जी ने देश की दिशा को एक नया रुख दिखाया है और भारत विकास के पथ पर अग्रसर हो चुका है बस आवश्यकता है तो विश्वास और भरोसा बनाए रखते हुए कुछ और समय देने की क्योंकि पांच साल का समय पूरे देश का कायाकल्प करने के लिए प्रर्याप्त नहीं है। अतः मोदी जी जनता के एक मात्र भरोसा हैं, देश उन्हें छोड़कर किसी अन्य विकल्प के तौर पर किसी को नहीं देख रहा। मोदी जी का इरादा साफ है उनका पहला प्रयास है कि गरीब ,कमजोर, पिछड़े वर्गो के लोग जो आजादी के सत्तर साल बाद भी मूलभूत एवं आधारभूत सुविधाओं से वंचित हैं, उन्हें सशक्त बनाया जाए।समाजिक एवं आर्थिक विषमताओं को दूर कर इस देश के मानव संसाधन का भरपूर इस्तेमाल कर देश को दुनिया में गौरव एवं सम्मान दिलाया जाए।
आम जनमानस की परेशानियाें को दूर करना  प्रधानमंत्री जी के एजेंडे में प्रथम वरीयता का विषय है। गरीब एवं पिछड़े लोगों से मोदी जी का भावनात्मक एवं संवेदनात्मक लगाव है,यह उनके द्वारा लागू किए जाने वाले सभी योजनाओं में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।आप जन-धन योजना या गरीब मां बहनों बेटियों के लिए रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने से लेकर सड़कों के जाल बिछाने की योजना , और इस तरह के कई काम जो गरीबों को एवं महिलाओं को हक दिलाने की एवं सशक्त बनाने का ही प्रयास है।
मुस्लिम महिलाओं पर ट्रिपल तलाक़,हलाला एवं बहु-विवाह जैसे कुरितियां जिनके आधार पर महिलाओं का शोषण होता आ रहा था, इस शर्मनाक एवं जघन्य कृत्य पर मोदी जी ने कानून लाकर करारा आघात पहुंचाया है। ऐसे अनेक कारण हैं जो आज समाज को सही दिशा प्रदान किया है। अतः यह स्पष्ट है कि २०१९ में मोदी जी का कोई विकल्प नहीं है।

यह लेख एक न्यूज चैनल के सर्वे पर व्यक्तिगत विचार को स्पष्ट करने की कोशिश करते हुए लिखा गया है।यह सर्वे 2019 के आम चुनाव के संदर्भ में है।

फर्जी पत्रकार का फर्जी एवं फिक्स्ड सर्वे।
जब पूण्य प्रसून वाजपेई अरविंद केजरीवाल से ली गई इंटरव्यू का सेटिंग कर सकता है और क्रांतिकारी बता सकता है तो सेटिंग कर क्रांतिकारी और फर्जी सर्वे क्यूं नहीं कर सकता है।

यह सर्वे उन लोगों के द्वारा किया गया है जो चाहते हैं कि मोदी जी सत्ता में दुबारा नहीं आएं। यह एक साज़िश है विपक्षी दलों को एकजुट करने का। इस सर्वे से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अगर विपक्ष एकजुट हो तो मोदी को हरा सकते हो और अलग थलग हुए तो मोदी को हराना संभव नहीं हो पाएगा। अतः इस सर्वे के आधार पर विपक्ष को प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। इस सर्वे के आधार पर विपक्षी दलों में यह भय पैदा किया जा रहा है और आपसी मतभेद का त्याग कर समझौता करने का सुझाव दिया जा रहा है।
तुम लोग कुछ भी कर लो राजनैतिक पंडित जी देश की जनता मोदी जी के साथ है और यह विश्वास बरकरार है कि अगर देश का कोई भला कर सकता है तो वह शख्स सिर्फ और सिर्फ मोदी जी हैं। भले कुछ मामलों में अनुमान के अनुसार परिणाम नहीं मिला है पर सभी भारतवासियों को यह विश्वास है कि कम या ज्यादा, अगर कोई भला कर सकता है तो वह मोदी जी ही हैं। क्योंकि मोदी जी के ईमानदारी, नीति, नियत, निर्णय और निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर देश पर न्योछावर होकर न्यायोचित फैसला लेने की भावना से हम सभी लोग प्रेरित हैं।

रविवार, 15 अप्रैल 2018

मोदी राज के अच्छे दिन का सबसे बड़ा प्रमाण।

यह ब्लाग प्रवीण तोगड़िया के एक टीवी कार्यक्रम मे पूण्य प्रसून बाजपेई द्वारा किए गए साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते लिखा गया है।
प्रसून जी , अरविंद केजरीवाल वाले क्रांतिकारी साक्षात्कार के बाद फिर से तोगड़िया को पढ़ा समझाकर वहीं क्रांतिकारी बहुत ही क्रांतिकारी... षड़यंत्र की बू आ रही है श्रीमान प्रसून जी।
कभी ऐसा ही क्रांतिकारी साक्षात्कार बीजेपी वालों के लिए डिजाइन करो भाई, तुम्हारे जैसे डिजाइनर पत्रकार खुद ही अपने आप को एक्सपोज कर अपनी विश्वसनीयता खो दिया है।
तुम्हारे कृत्यों से मोदी जी के प्रति घृणा एवं नफरत की बू आती है।
मोदी जी के पराक्रम ने कितने ही रंगा सियार की असलियत को सामने लाकर इन्हें बेरंग कर दिया है, पाखंड एवं दोगले चरित्र रूपी काले बादल के आड़ में निजी स्वार्थ साधने वाले पाखंडियों को नंगा कर दिया।
कल तक तोगड़िया के कट्टर विरोधी रहे लोग आज तोगड़िया के लिए बहुत सहानुभूति दिखा रहे हैं।
मोदी जी के प्रभाव में तो एक दूसरे के कट्टर विरोधी आज गले मिल रहे हैं। जब तोगड़िया के लिए सहानुभूति मुस्लिम  धर्मगुरु दिखा रहे हो, राहुल गांधी अपने को जनेऊधारी हिन्दू ब्राह्मण बताते नहीं थक रहा, माया मुलायम जो एक दूसरे को मरने मारने की बात करते थे आज परम मित्र बने हैं।
अब आप ही बताइए कि मोदी जी देश जोड़ रहे हैं कि तोड़ रहे हैं?
भला इससे अच्छा दिन और क्या हो सकता है?

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

मोदी सरकार के विरुद्ध अब उनके समर्थकों में भी बढ़ती जा रही है नाराजगी ।

हमलोग तो किसी भी हाल में मोदी का समर्थन करते ही आए है,पर अगर सत्ता के नशे में आम जनमानस के भावनाओं को आहत करेंगे तो बहुत मुश्किल होगा अबकी बार मोदी सरकार!! अभी भी समय है कुछ तो कर दो। सब तरफ हाहाकार मचा है, आज की घटना है इस भीषण गर्मी में राजधानी पटना के 80 % एटीएम में कैश की उपलब्धता न होने के कारण सभी लोग एटीएम से एटीएम दौड़ने को मजबुर है, पर किसी जगह पैसे नहीं है। अब इस झुलसाने वाली गर्मी में कोई 15-20 km भटकने के बाद भी खाली हाथ लौट आए, इन आम लोगों में आक्रोश होना लाजमी है। जिसे जो समझ में आ रहा है,अपना अपना आर्थिक विश्लेषण कर रहा है। उदाहरण के लिए मैं पब्लिक प्लेस, एटीएम  जैसे स्थान पर खड़े लोगों के बात चीत का कुछ अंश यहां रखना चाहूंगा। आश्चर्य की बात यह है कि कोई कुछ भी बोल रहा है,सभी सच्चाई मानकर सुन रहे हैं। जब लोग परेशान हो ,तब सत्यता साबित करने के लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है, कोई भी सही या ग़लत तर्क हो , व्यवस्था के विरुद्ध कहीं गई सारी बातें सत्य मान लेते हैं आम लोग।
पब्लिक प्लेस पर आम लोगों के  बात चीत के कुछ  प्रमुख अंश-(I am quoting the common public gossips against this govt)
१. सारा पैसा निरव मोदी लेकर भाग गया।
२. बैंक डुबने वाले हैं,
३. नोटबंदी फेल हो गया, यहां भी हेर फेर का संदेह व्यक्त करते दिखाई देंगे।
४. जीएसटी के कारण सारा पैसा बैंकों में जमा है, बैंक उसपर मुनाफा कमा सकते हैं।
५. निजी क्षेत्र के बैंक के मालिकों का मोदी से अच्छा संबंध होने के कारण ईरादातन मोदी जी लाभ पहुंचा रहे हैं ‌
६. रोजगार की संभावनाएं कैसी है किसी से छिपा नहीं है।
७. कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास भी नहीं हो पाया।
८. काला धन वापस आने का अब कोई उम्मीद नहीं बचा।
९. सैनिकों के सम्मान में अलगाववादी,पत्थरबाजो ने नीचता की सारी हदें लांघ दी।
१०.धारा ३७० हटाना तो दूर चर्चा भी नहीं हो
११. आर्मी के जवान पर केश दर्ज कराया जाना वह भी मुफ्ती को खुश करने के लिए।
..... ऐसे बहुत विषय आम जनता के चर्चा का विषय बनता जा रहा है।
etc ...

गुरुवार, 15 मार्च 2018

नरेश अग्रवाल को भाजपा में शामिल करना, कार्यकर्ताओं के लिए निराशाजनक।

समाजवादी पार्टी (एसपी) के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने पार्टी छोड़कर भाजपा

 भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अग्रवाल की टिप्पणी से तुरंत पार्टी को अलग बताया और कहा कि उनकी पार्टी सभी क्षेत्रों के लोगों का सम्मान करती है और राजनीति में उनका स्वागत करती है। इसके कुछ घंटे बाद भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर अग्रवाल के बयान की आलोचना की।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, '' नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनका स्वागत है। बहरहाल, जया बच्चन जी के खिलाफ उनके बयान अनुपयुक्त और अस्वीकार्य हैं।



 का दामन थाम लिया है। दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर पहुंचकर नरेश ने बीजेपी की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की है। हाल ही में राज्यसभा के लिए जया बच्चन को तरजीह दिए जाने से नरेश पार्टी से नाराज चल रहे थे। 

नरेश अग्रवाल जैसे लोगों को पार्टी में शामिल करने से कार्यकर्ताओं में बहुत नाराजगी  थी। हम लोगों ने कुछ ही समय पहले हिन्दू देवी देवताओं को नरेश अग्रवाल द्वारा अपमानित करने का जो अनैतिक कृत्य किया गया था उसके खिलाफ हल्ला बोला था । हमारे आस्था पर प्रहार करने वाला शख्स, भारतीय सेना पर भला बुरा बोलने वाले शख्स , जिसका राष्ट्रीय धरोहर का अपमान करना ही राजनैतिक संस्कार रहा हो, उसे अलग थलग करने के बजाय उसे पार्टी का सम्मानित सदस्यता प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को  पार्टी से कोई भी आर्थिक सहायता  या सपोर्ट  नहीं मिलता नहीं कोई चाह रखते हैं।
हमारे जैसे लोगों के लिए यही बहुत है कि हमने जिस विचार धारा का समर्थन किया है, वो नैतिकता के हर पैमाने पर खरा उतरे तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि समझे। देश और देशवासियों के आन ,बान और शान  पर कोई आंच नहीं आने दिया जाए।
कल तक जिसे राष्ट्र विरोधी, हिन्दू विरोधी कहकर नैतिकता के मानदंड पर कठघरे में खड़े करते थे, आज  उसी को पार्टी में शामिल करना पड़ा,यह पाखंड नहीं है तो क्या है?
हम  लोग ठगे ठगे से महसूस कर रहे हैं , अपनों से अपमानित होना बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।
किसी पार्टी के लिए जब सिद्धांत से बढ़कर अवसरवादिता हो जाए, तो यह बहुत ही अशुभ एवं विनाशकारी  भविष्य का द्योतक है।
हमारे जैसे कितने लोग बिना किसी स्वार्थ  के, राष्ट्रहित भावों से अभिभूत होकर  अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, उसके पीछे मात्र एक ही कारण है कि पार्टी द्वारा किया गया हर कार्य देश के मस्तक को ऊंचा उठाने वाला हो, हमारे संस्कृति, संस्कार को बल प्रदान करने वाला हो।
वैसे इस  चुनाव को  इतना प्रमुखता दी जाने की कोई जरूरत नहीं है। आज भी हम नाराज है पर मोदी जी पर आंच नहीं आने देंगे। कितना भी नाराजगी क्यों न हो, अपने घर में तो न आग लगाएंगे न ही किसी को लगाने देंगे। परिवार से नाराज़गी जताई जा सकती है, पर वाह्य आक्रमण  की स्थिति में हम अपने सारे वैमनस्यता को छोड़कर  जी जान से लग जाएंगे। अतः बूआ, बबूआ ,पप्पूआ ज्यादा खुश न हो। मोदी जी पर कोई आंच नहीं आने देंगे । पार्टी विचारधारा पर समझौता नहीं करेंगे, क्योंकि कार्यकर्ताओं का एक मात्र हथियार विचारधारा ही है। हमारी सारी लड़ाई विचारधारा पर ही केंद्रित होता है।
समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवालअको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। अग्रवाल को बीजेपी में लेने का फैसला वीएचपी को पच नहीं रहा है। वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि नरेश अग्रवाल की पृष्ठभूमि पूर्ण हिंदू विरोधी है, जो ठीक नहीं है। 

नरेश अग्रवाल ने बीजेपी में शामिल होने के साथ ही सांसद जया बच्चन को लेकर जो बयान दिया, उससे भी वीएचपी नाराज है। हालांकि अग्रवाल ने अपने बयान पर खेद प्रकट किया है, लेकिन वीएचपी ने कहा कि संगठन को उनके बयान पर घोर आपत्ति है। वीएचपी नेता सुरेंद्र जैन ने एनबीटी से बात करते हुए कहा, 'हमें लगता है कि बीजेपी को बाहर से लोगों को लेना तो चाहिए, लेकिन किसी को भी पार्टी में लेते वक्त उनकी पृष्ठभूमि की जांच बहुत जरूरी है।' जैन ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को लेकर जो बयान दिया वह घोर आपत्तिजनक है और महिला विरोधी है। वीएचपी इसकी कड़ी आलोचना करती है।

वीएचपी नेता ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जिसका अपनी जुबान पर नियंत्रण नहीं रहा हो, उसे पार्टी में शामिल करते वक्त बीजेपी को सावधानी बरतनी चाहिए थी। ऐसे लोग एसेट कम और लायबिलिटी ज्यादा बन जाएंगे। वीएचपी नेता ने साफ कहा कि नरेश अग्रवाल की हिंदूविरोधी पृष्भूमि है, जो बिल्कुल ठीक नहीं है। वीएचपी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि एक तरफ हम अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर काम कर रहे हैं दूसरी तरफ नरेश अग्रवाल का राज्यसभा में दिया गया वह बयान जो हिंदू देवी देवताओं का अपमान है, वह हमारे लिए भी असुविधा कि स्थिति पैदा कर सकता है। 

रविवार, 11 मार्च 2018

श्री श्री रविशंकर जी का अयोध्या विवाद के निपटारे के लिए किया गया प्रयास सराहनीय।

 श्री श्री जी सूर्य के भांति ही  अपने दिव्य आभा ज्योति से समस्त संसार में ज्ञान और परस्पर सौहार्द का प्रकाश उत्सर्जित करते हुए, समस्त प्राणियों से दुःख का अंधेरा मिटा रहे हैं और इस जीवन  को उत्सव रूप में व्यतित करने का सामर्थ्य प्रदान कर रहे हैं।

श्री श्री जी ने यह कभी नहीं कहा कि हमारा देश सिरिया बनने जा रहा है। प्रबुद्ध व्यक्तित्व और तुम्हारे जैसे लोगों में यह एक महत्वपूर्ण अंतर है। श्री श्री जी जैसे लोग पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए, वर्तमान में  साकारात्मक प्रयास करते हैं कि फिर से भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, जो हमारे समाज को कलंकित करने। पर तुम जैसे लोग सुतरमुर्ग के भांति अपने सिर को जमीन में गाड़ रखे हों, इससे इस समाज की सच्चाई नहीं बदल जाएगा। जब जब ऐसे मुसीबतों का सामना हुआ है तब तब हमारे देश को विकट ,भयावह एवं हृदय विदारक   परिणाम का सामना करना पड़ा है। चाहे देश के विभाजन का दौर हो या अयोध्या के विवादित ढांचे के गिराने का विषय।
श्री श्री जी एक सार्थक प्रयास कर रहे हैं , जिससे किसी के आस्था एवं भावना को ठेस न पहुंचे। अगर समाज का सौहार्द कायम रखने के लिए भविष्य में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हो, इसके लिए समय रहते अगाह कर रहे हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। तुम क्या चाहते हो कि जो ऐसे ही जो हो रहा है उसे छोड़ दिया जाए, उससे बचने का प्रयास नहीं किया जाए। हम अगर आतंक से बचने के लिए सुरक्षा संबंधी प्रयास कर रहे हैं तो इसका मतलब यह तो नहीं है कि यहां जर्रे जर्रे में आतंक व्याप्त है। अगर हम अग्रसोची नहीं रहें और तुम्हारे अनुसार घटना घटित होने का इंतजार करते रहे।,कि समझदारी पहले से ही ज्यादा सतर्क रहने में है। हमारे देश में सुरक्षा पर बहुत अधिक मात्रा में धन खर्च होता है इसका मतलब यह तो नहीं है कि हर वक्त हमारा देश युद्ध  में ही समर्पित है। हमें हर अनहोनी से बचने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, और अगर कोई अप्रिय घटना नहीं घटती है तो यह और भी उत्तम रहेगा।